Women’s Day के अवसर पर प्रगतिशील महिला संगठन के बैनर तले महिलाओं ने घूरपुर में सभा कर रैली निकाल अपने अधिकारो की आवाज बुलंद की

Spread the love

Women’s Day Varanasi , क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आयी कामगार महिलाओ के हाथो में स्लोगनयुक्त तख्ती, रंग बिरंगी झंडिया थीं और से जोश खरोश के साथ नारे लगा रही थीं – यूक्रेन पर हमला बंद करो, साम्राज्यवादी युद्ध संधियां नाटो आदि भंग करो, मनुवाद मुर्दाबाद, बलात्कारियों की रक्षा करना बंद करो दलितों व पिछड़ों के आरक्षण पर हमला बंद करो,

 नई शिक्षा नीति मुर्दाबाद, स्कूलों में टीवी नहीं अध्यापक भेजो, शिक्षा का निजीकरण मुर्दाबाद, रसोई गैस के दाम आधे करो, महंगाई पर रोक लगाओ, 4 लेबर कोड वापस लो, कारपोरेट लूट मुर्दाबाद, विदेशी लूट मुर्दाबाद, गांव का विकास करो, गांव में रोजगार पैदा करो, जमुना नदी में मजदूरों का रोजगार खेलना बंद करो, नदी का छार के पट्टे गरीबों को दो, आदि।
Progressive Women's Organization.
Varanasi

Women’s Day महिलाओं ने अपने अधिकारो की आवाज उठाई

Women’s Day सभा के दौरान वक्ताओं ने रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की निन्दा करते हुए कहा साम्राज्यवादी लूट को बढ़ाने के लिए दुनियाभर में संसाधनों व बजारों पर कब्जा बढ़ाने व मेहनतकश जनता के शोषण को और तीव्र करने के लिए यह युद्ध छेड़ा हुआ है।
साम्राज्यवादी लूट को बढ़ाने में भारत के शासक भी हिस्सेदार हैं। देश में जल – जंगल, जमीन, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि में कारपोरेट लूट को अति सुलभ बनाने इन क्षेत्रो में विदेशी व देशी कारपोरेट के हवाले करने करने मे पूरे दम – खम के साथ लगी हुई हैं। इसका जीता जागता उदाहरण कोविड काल जैसे आपदा को अवसर में बदलने का बढ़ावा दिया।
Varanasi
Progressive Women Organization
महिलाए आज भी कल कारखानो से लेकर खेतो व सरकारी संसथाओ तक दोयम दर्जे की शिकार हैं। इसके खिलाफ संघर्षरत महिलाओ की समस्याएं हल करने के बजाए सरकारें उनपर लाठियां चलो आती है व मुकदमे दर्ज करती हैं। लेकिन आज भी आशा – आंगनवाड़ी,स्कूल रसोइया एव कामकाजी महिलाएं हौसले के साथ संघर्ष को आगे बढ़ा रही है। राजनैतिक पार्टियां अपने चुनावी एजेंडे में शामिल करने को मजबूर है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर सरकार शिक्षा व स्वास्थ्य को मंहगी कर रही है, महिलाओ बच्चियों के साथ छेड़छाड़ व हमले बढ़ रहे है।
Women’s Day सभा को शबनम, सरजो देवी,देवकली,मंजू देवी,श्यामकली,पार्वती,शीला निषाद,छवि आदि ने संबोधित किया संचालन आकृति सागर अध्यक्षता सुषमा कुशवाहा ने किया,इस मौके पर सूरसती, प्रतिभा,उर्मिला,विमला,सोनम,इंद्रकली,सावित्री देवी,महादेवी आदि उपस्थित रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *