Haryana, पिछले दिनों चडीगढ तालमेल कमेटी व अन्य यूनियनों की मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के साथ वार्ता थी। उस वार्ता में मुख्यमंत्री ने कई मांगो के बारे में फैसला लिया था।
संयुक्त तालमेल कमेटी की तरफ से कहा गया है कि, यह फैसला हमारे आंदोलन के दबाव में हुआ है। यह आंशिक सफलता है। लेकिन मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित 1500 और 750 रूपये देने से इंकार कर दिया व कहा की हम पहले ही अन्य राज्यों से ज्यादा दे रहे हैं। उन्होंने कुशल अकुशल मजदूर का दर्जा देने के बारे में भी कोई फैसला नहीं किया बल्कि पिछले 2018 में खुद की गई घोषणा से ही पीछे हट गए। वार्ता में बात हुई थी की रिटायरमेंट से पहले दुर्घटना या साधारण मृत्यु पर आश्रित परिवार को 3 लाख मुआवजा देने की बात थी। लेकिन इसे प्रधानमंत्री बीमा योजना के साथ जोड़कर केवल 2 लाख दुर्घटना मृत्यु तक सीमित कर दिया है। पोषण ट्रैकर एप बारे स्थिति स्पष्ट नहीं है।
इसलिए संयुक्त तालमेल कमेटी ने फैसला किया है कि:
1. राज्य में जारी आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स की हड़ताल जारी रहेगी।
2. 5 जनवरी को करनाल या रोहतक में राज्य स्तरीय रैली होगी। स्थान
3. रिपोर्ट देने समेत काम का बहिष्कार जारी रहेगा।