Jalvayu Vihar Noida : चारदीवारी गिरने से 4 मजदूरों की मौत

Spread the love

Jalvayu Vihar Noida wall Collased, नोएडा के सेक्टर 21 की जलवायु विहार सोसाइटी की 100 मीटर लम्बी दीवार गिर गयी। जिसकी चपेट में आने से वहाँ पर काम कर रहे 4 मजदूरों की मौत हो गयी है और 12 मजदूरों को हॉस्पिटल ले जानी की सूचना है।

Jalvayu Vihar Noida की यह दीवार सुबह 10 बजे के आसपास गिरी थी, जिसमे वहाँ पर काम कर रहे मजदूर दब गए। ये मजदूर दीवार से लगी नाली की सफाई कर रहे थे, तभी यह दीवार गिर गयी और काम कर रहे मजदूर दीवार के नीचे दब गये।

मौके पर उपस्थित लोगों ने व प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर , दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला व इलाज के लिये जिला अस्पताल व कैलाश हॉस्पिटल भेजा गया। जहाँ से चार मजदूरों अमित (उम्र -17 वर्ष) निवासी गांव विचोला जिला बदायूं, धर्मवीर (उम्र 15 वर्ष) गांव सॉन्ग जिला सम्भव, पुष्पेंद्र (उम्र -25 वर्ष) गांव विचोला जिला बदायूं व पन्नालाल(उम्र-25 वर्ष) गांव विचोला जिला बदायूं की मौत की पुष्टि की गयी है। घायल मजदूरों का ईलाज चल रहा है, घायलों में कुछ मजदूरों की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई हैं।

Jalvayu Vihar Noida wall Collased की होगी जाँच : CEO Noida

घटना के बाद नोएडा अथॉरिटी की सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने कहा, ” इस घटना की जांच कराई जा रही है, इंजीनियरों की टीम इसकी जांच करेगी और जो दोषी होगा उनके ऊपर एक्शन होगा। फिलहाल राहत व बचाव कार्य हमारी प्राथमिकता है। मजदूरों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों की मौत भी हुई है।”

यह भी देखें : मजदूरों और किसानों के अधिकारों पर तालकटोरा स्टेडियम में मजदूर किसान महा अधिवेशन हुआ संपन्न


घटना स्थल पर पहुँचे गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार ने कहा, ” मलबे में दबे श्रमिकों को निकाला जा रहा है और नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। इस हादसे की जाँच कराई जाएगी। मजदूरों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। बचाव व राहत कार्य चल रहा है।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए, अधिकारियों को बचाव कार्य व घायलों के उपचार की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *