Kisan Mazdoor Andolan UK : मजदूर किसान महापंचायत को लेकर स्थल निरीक्षण करने पहुंचे भारतीय किसान संगठन के नेता

Spread the love

Kisan Mazdoor Andolan UK , इंटरार्क मजदूर संगठन सिडकुल पंतनगर एवं किच्छा का 254  दिन से शांतिपूर्ण धरने प्रदर्शन कर रहा है। इंटरार्क मजदूर संगठन, श्रमिक संयुक्त मोर्चा सिडकुल पंतनगर, एवं संयुक्त किसान मोर्चा ने मजदूर किसान महापंचायत का आयोजन सिडकुल पंतनगर में पारले चौक के पास इंटरार्क मजदूर संगठन के धरना स्थल पर आयोजित किया है।

Kisan Mazdoor Andolan UK
Kisan Mazdoor Andolan UK

Kisan Mazdoor Andolan UK मिल कर ऐतिहासिक आंदोलन किया जाएगा

इसके अंतर्गत धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन के नेता कर्म सिंह पड्डा प्रदेश अध्यक्ष,  बलजिंदर सिंह मान प्रभारी भारतीय किसान यूनियन उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश, परविंदर सिंह अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन कुमाऊं मंडल, गगन सिंह ब्लॉक अध्यक्ष बाजपुर,  राजेंद्र सिंह मक्कड़ ब्लॉक अध्यक्ष गदरपुर, हरपाल सिंह चीमा उपाध्यक्ष गदरपुर ब्लॉक , हरपाल सिंह मनेष प्रदेश सचिव तराई किसान संगठन, गुरसेवक सिंह महार प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड गदरपुर ब्लॉक, हरभजन संधू पहुंचे और महापंचायत के स्थल का निरीक्षण किया।   मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर किसान एकता का परिचायक उत्तराखंड में यह महापंचायत ऐतिहासिक होने जा रहा  है। साथ ही  कंपनी मालिक एवं प्रशासन को चेताया की अगर इन मजदूरों का शोषण उत्पीड़न एवं सिडकुल में चल रहे अन्य मजदूरों का शोषण बंद नहीं होता है तो भारी संख्या में किसान साथियों के साथ एवं मजदूर साथियों के साथ में मिल कर ऐतिहासिक आंदोलन किया जाएगा।

 किसान नेताओं ने कहा की कल होने वाली मजदूर किसान महा पंचायत में किसान साथी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचेंगे साथ ही मजदूरों, दुकानदार एवम आम जनता से अपील किया कि आप लोग भी भारी संख्या में पहुंचे।
          अन्य  संगठनों से दिनेश चंद्र भट्ट  इंकलाबी मजदूर केंद्र से, हेमचंद महिंद्रा सीआई इ से, संजय सिंह आरके ऑटो से,  रामविलास ठाकुर रुद्रपुर से एवं रविंद्र कुमार यजाकी वर्कर्स यूनियन की ओर से धरना स्थल पर समर्थन देने के लिए पहुंचे। यहां पर  सैकड़ों मजदूरों की उपस्थिति रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *