देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले जयंती (Savitribai Phule Jayanti) पर आशा विश्वास ट्रस्ट ने निकाली जागरूकता रैली

Spread the love

Uttar Pradesh ,वाराणसी/ सेवापुरी. आशा विश्वास ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को सावित्रीबाई फुले की 192वीं जयंती (Savitribai Phule Jayanti) पर आराजीलाईन ब्लाक के जलालपुर गाँव में जागरूकता रैली निकाली गई।

Savitribai Phule Jayanti , Savitribai Phule
Savitribai Phule Jayanti

मनरेगा मज़दूर यूनियन की संयोजिका रेनू पटेल ने फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर रैली की शुरुआत कर सामाजिक एकजुटता का आह्वान किया। यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका बनकर देश में शिक्षा के प्रति अलख जगाई पूरा देश उनका कृतज्ञ है।

Savitribai Phule Jayanti , Savitribai Phule Jayanti in Varanasi
Rally on Savitribai Phule Jayanti

Savitribai Phule Jayanti सावित्री बाई फुले जयंती पर मनरेगा मज़दूर यूनियन ने निकली रैली

यूनियन संयोजिका रेनू पटेल ने ने कहा कि युवा ही समाज को आगे बढा सकते है और महापुरुषों के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके पहले रैली में समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों के खिलाफ लिखी तख़्तियाँ हाथों में लेकर किशोरियों ने बाबा मुझको पढ़ने दो, पढ़कर आगे बढ़ने दो। किशोरियाँ ने कर दिया कमाल, चूल्हे से निकली चौपाल आदि ज़ोरदार नारे लगाकर महिलाओं के हक हकूक मान सम्मान और अधिकार की आवाज बुलंद किया। रैली का समापन अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान सुरेश राठौर, मुस्तफ़ा, श्रद्धा, निशा, नेहा, रीना, सीता, साधना, पूजा, रेनू सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *